Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

NEET Re-एग्जाम देने गई छात्रा का शव नर्मदा नदी में मिला, सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के इंदौर की 20 वर्षीय नीट (NEET-UG) अभ्यर्थी निक्की यादव, जो री-एग्जाम देने के बाद लापता हो गई थी, उसका शव खरगोन जिले में नर्मदा नदी से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निक्की यादव इंदौर के ब्रिटिश पार्क फेज-2 की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, वह 21 जून को महू में आयोजित NEET री-एग्जाम देने गई थी। परीक्षा के बाद शाम को उसने अपने परिवार को फोन कर बताया था कि वह इंदौर के भंवरकुआं इलाके में पहुंच गई है और जल्द घर लौटेगी।

हालांकि देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि निक्की का शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन खरगोन के बड़वाह क्षेत्र में मिली थी। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि वह महू से इंदौर नहीं पहुंची, बल्कि सीधे उस दिशा में गई थी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और संबंधित क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है। NEET-UG 2026 की री-परीक्षा 21 जून को देशभर और 14 विदेशी केंद्रों पर आयोजित की गई थी।