Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

दिल्ली के एक बंद घर में मिली दो बुर्जुग महिलाओं के लाश, बदबू आने से हुआ खुलासा

दिल्ली के सेंट्रल दिल्ली स्थित न्यू राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक घर के अंदर दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं करीब 80 वर्ष की थीं। पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे घर से तेज बदबू आने की सूचना मिली। जानकारी घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने दी, जो दो दिन बाद काम पर पहुंची थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का गेट बंद था, जिसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर एक कमरे में दोनों महिलाएं बेहोश हालत में मिलीं। एक महिला का शव बिस्तर पर था, जबकि दूसरी महिला फर्श पर पड़ी थी। बाद में जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान चंद्रकांता और सरोज बाला के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से उसी घर में साथ रह रही थीं। सरोज बाला अविवाहित थीं, जबकि चंद्रकांता उनकी भाभी थीं। पुलिस के मुताबिक, एक महिला अस्थमा की मरीज भी थी। जांच के दौरान घर में जबरन घुसने, तोड़फोड़ या किसी संघर्ष के निशान नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी साजिश या अपराध के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।