Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दो दिन के अधिवेशन में रखा जाएगा 2047 तक का ब्लूप्रिंट

लोकसभा चुनाव से पहले आज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दो दिन का मंथन है.दिल्ली के भारत मंडपम में आज और कल राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा. बताया गया है कि दोपहर 3 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अधिवेशन की शुरुआत करेंगे. बैठक में दो प्रस्ताव लाए जाएंगे. साथ ही साथ राम मंदिर, महिला आरक्षण, किसान और युवाओं के लिए कामों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

अधिवेशन बैठक से पहले सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होनी है, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. बीजेपी के इस अधिवेशन में 11500 नेता हिस्सा लेंगे. लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने पार्टी के लिए 370 सीट जीतने और एनडीए गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है. अधिवेशन का समापन पीएम मोदी के संबोधन से होगा.

बीजेपी अधिवेशन में शामिल होंगे ये नेता

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी और केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्य मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, सभी सांसद और विधायक, सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री और मंडल अध्यक्ष भी शामिल होंगे.