Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Assam: ONGC के कुएं में विस्फोट, गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन सेवाएं तैनात

असम के शिवसागर जिले में ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन’ (ओएनजीसी) के एक तेल कुएं में गुरुवार को विस्फोट हो गया, जिसके कारण उसमें से गैस का रिसाव होने लगा। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और फिलहाल कुएं में आग नहीं लगी है। 

ये घटना ओएनजीसी के रुद्रसागर तेल क्षेत्र में रिग संख्या एसकेपी 135 के कुआं संख्या आरडीएस 147 पर हुई। सरकारी महारत्न कंपनी की ओर से निजी कंपनी एसके पेट्रो सर्विसेज इस कुएं का संचालन कर रही थी। 

घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है और कंपनी को उम्मीद है कि स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘गैस का रिसाव तेज हो रहा है। हम इसे नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।’’