Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

बिहार राज्यसभा चुनाव: नाम वापसी का आखिरी दिन, 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में

बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। राज्य की 5 राज्यसभा सीटों के लिए अब तक 6 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। अगर नाम वापसी के बाद भी सीटों से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो मतदान कराया जाएगा।

राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। वहीं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि चुनाव मुकाबला कितना दिलचस्प होगा। बिहार की इन पांच सीटों के लिए होने वाला चुनाव राज्य की सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके नतीजों का असर राज्य और राष्ट्रीय राजनीति दोनों पर पड़ सकता है।