Breaking News

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला     |   SIR पर ममता बनर्जी की याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की     |   UP पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 8-9 और 10 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा     |   मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद सिंह     |  

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा आज से शुरू, छात्र रखें इन बातों का ध्यान

बिहार बोर्ड क्लास 12 के एग्जाम आज यानी 2 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहे हैं. इस साल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स एग्जाम देने वाले हैं. एग्जाम के लिए राज्य में कुल 1,762 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. ये एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक की होगी. कैंडिडेट्स को एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा. देरी से पहुंचने पर एंट्री नहीं मिलेगी.

बोर्ड एग्जाम से जुड़े जरूरी निर्देश

  1. कैंडिडेट्स की फ्रिस्किंग दो लेवल पर की जाएगी. पहला एग्जाम सेंटर के एंट्री गेट पर कैंडिडेट्स की चेकिंग होगी. इसके बाद सेंटर के अंदर भी चेकिंग होगी. हर 25 कैंडिडेट्स पर एक इनविजिलेटर होगा. 
  2. लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए तीन लेवल पर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे.
  3. सभी एग्जाम सेंटर्स पर CCTV सर्विलांस लगाया जाएगा. हर छात्र पर CCTV से नजर रखी जाएगी. 
  4. पहली शिफ्ट के बच्चों के लिए एग्जाम के सेंटर के गेट सुबह 9 बजे तक खुले होंगे. जबकि दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही एंट्री के गेट खुले होंगे. जो छात्र देरी से पहुंचेंगे उन्हें एग्जाम सेंटर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए समय रहते आप अपने सेंटर पर पहुंच जाए.
  5. बोर्ड की और से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि एग्जाम सेंटर के 200 मीटर के दायरे में बिना इजाजत के कोई नहीं आ सकेगा. इसके अलावा एग्जाम रूम के अंदर सिर्फ़ इनविजिलेटर को ही जाने की अनुमति होगी. 
  6. महिला कैंडिडेट्स के लिए अलग सिक्योरिटी अरेंजमेंट किया गया है. जिसमें महिला सिक्योरिटी पर्सन तैनात होंगी.
  7. .इसके अलावा बोर्ड ने हर जिले में चार मॉडल एग्जामिनेशन सेंटर बनाए हैं.