Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

UAE में बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने कर ली इंगेजमेंट

इसमें कोई दोराय नहीं है कि सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस में नजर आए अब्दु रोजिक सभी के चहेते हैं. वे अपनी पर्सनालिटी से सभी को इंप्रेस कर ले जाते हैं. खुद बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी उनके बहुत करीबी हैं. हाल ही में एक इवेंट में सलमान ने अब्दु से मुलाकात भी की थी. अब भारत समेत दुनियाभर की ऑडियंस के चहेते अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है. उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं. इसमें उनकी होने वाली वाइफ की झलक भी देखने को मिल रही है.