Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

अस्पताल में भर्ती हैं बिग बॉस OTT 2 कंटेस्टेंट जिया शंकर की मां

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से लाइमलाइट में आने वालीं एक्ट्रेस जिया शंकर पिछले कुछ दिनों से मुश्किल समय से गुजर रहीं हैं. सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर जिया ने अपने फॉलोवर्स के साथ ये जानकारी शेयर की है कि उनकी मां कुछ समय से बीमार हैं और फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. साथ ही जिया ने अपने फैन्स से अपील की है कि वो उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें. जिया की पोस्ट के बाद बिग बॉस ओटीटी के उनके साथी और शो के विनर एल्विश यादव ने जिया की मां के लिए एक खास मैसेज भी पोस्ट किया है.