Breaking News

रूस का दावा: एक रात में तबाह किए 389 यूक्रेनी ड्रोन     |   कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस     |   इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक     |   आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार     |   अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता     |  

Bigg Boss 19 में डबल झटका! फिनाले से ठीक पहले एलिमिनेट हुए शहबाज बदेशा

सलमान खान के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले करीब है, और जैसे-जैसे शो अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, घर से एक के बाद एक कंटेस्टेंट बाहर होते जा रहे हैं। हाल ही में अशनूर कौर के बाहर होने के बाद अब शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा को भी घर छोड़ना पड़ा है।'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान शो में पहुंचे अभिनेता रितेश देशमुख ने मंच से ही शहबाज के एविक्शन की घोषणा की। शहबाज की विदाई ने फैन्स को चौंका दिया है, क्योंकि उन्हें काफी मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था।

शो से बाहर होने के बाद उनकी बहन और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने अपने भाई के लिए एक खास पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने शहबाज को “विनर” करार दिया। शहनाज ने लिखा कि उनके लिए शहबाज पहले ही जीत चुके हैं। शहबाज ने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और अपनी बहन की तरह घर में रहते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी मजेदार स्टाइल और पॉजिटिव एनर्जी को देखकर फैन्स को उम्मीद थी कि वे फिनाले तक पहुंचेंगे। लेकिन फिनाले से कुछ दिन पहले ही शो से बाहर होने पर उनके समर्थकों में निराशा देखी जा रही है। बिग बॉस 19 का फिनाले अब और रोमांचक हो गया है, क्योंकि एंट्री के बाद से लगातार चर्चा में रहने वाले शहबाज की विदाई ने गेम को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है।