Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, अमित शाह जम्मू कश्मीर के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उनसे स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठाने को कहा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस समय जेद्दा में हैं और उन्होंने शाह से केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने को कहा है।

पीएम मोदी से बातचीत के बाद गृह मंत्री ने कहा, "मैंने पीएम मोदी को जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बारे में जानकारी दी है और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है। जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।"

शाह ने पहलगाम के अपने दौरे की भी पुष्टि की और कहा, "मैं सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए जल्द ही श्रीनगर के लिए रवाना होऊंगा।" दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि मृतकों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ये हमला हाल के सालों में नागरिकों पर किया गया सबसे बड़ा हमला है।"