Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, सेना ने अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन किए नष्ट

भारतीय सेना ने शनिवार को अमृतसर की खासा छावनी में उड़ रहे पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए और पाकिस्तान को भारत की संप्रभुता का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान हमारी पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन और अन्य हथियारों से लगातार हमले कर रहा है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘ऐसी ही एक घटना में, शनिवार सुबह लगभग पांच बजे अमृतसर की खासा छावनी में दुश्मन के कई ड्रोन उड़ते देखे गए जो हथियारों से लैस थे। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने दुश्मन के ड्रोन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उन्हें नष्ट कर दिया।’’ सेना ने कहा, ‘‘भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और भारतीय नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का प्रयास अस्वीकार्य है।’’ सेना ने कहा कि वह दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।