Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ा झटका

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ा झटका लगा है. राज्यपाल द्वारा नियुक्त विधान परिषद में विधायक नहीं नियुक्त करने से नाराज अजित पवार गुट के पुणे शहर अध्यक्ष दीपक मानकर सहित 600 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी. बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया.

बता दें कि राज्यपाल की ओर से 12 में से 7 नेताओं विधायकों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा नियुक्त विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे विधान भवन के सेंट्रल हॉल में हुआ. इन सातों में अजित पवार गुट के नेता और छगन भुजबल के बेटे पंकज भुजबल ने शपथ ली. वहीं शिंदे गुट की नेता और पूर्व विधायक मनीषा कायंदे ने शपथ ली. इस पर अजित पवार गुट के पुणे शहर अध्यक्ष दीपक मानकर ने नाराजगी जताई और नगर अध्यक्ष समेत करीब 600 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है.