Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मंत्रिपरिषद की बैठक में CM मोहन यादव के बड़े फैसले

गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के विस्तार की योजना पर मुहर लगाई गई. इसे प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना नाम से लागू करने की स्वीकृति दी गई. प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना का क्रियान्वयन म.प्र.ऊर्जा विकास निगम द्वारा केन्द्र शासन की कुसुम ‘बी’ योजना में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा.

कृषक/कृषकों के समूहों को सोलर कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान करने के लिए वर्तमान में संचालित मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत सोलर कृषि पम्प कनेक्शन भी दिया जा रहा है. बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है.

चित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थापना की स्वीकृति

मंत्रिपरिषद ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रथम और द्वितीय चरण में बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, दतिया और बेतवा बेसिन के विदिशा, शिवपुरी, रायसेन जिले के सूखा प्रभावित 6,57,364 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और करीब 44 लाख आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी. मंत्रिपरिषद ने चित्रकूट नगर के समग्र विकास के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा विद्यमान चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को विघटित कर चित्रकूट विकास प्राधिकरण की स्थापना की स्वीकृति दी है.