Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

उत्तराखंड में मदरसों के सिलेबस में बड़ा बदलाव, ऑपरेशन सिंदूर किया गया शामिल

पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के भारतीय सेना के साहसिक कदम को उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा. इसकी जानकारी मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने दी है. मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शगुन काजमी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड के मदरसों में अब ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

शमून कासमी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की सेना ने गौरव बढ़ाया है. ऐसे में इसको क्यों ना हम तमाम बच्चों को पढ़ाएं. इसीलिए इसको मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल करने को कहा गया है ताकि हमारे देश के बच्चे भी ऑपरेशन सिंदूर को पढ़ सकें कि किस तरह से देश की सेना ने देश का गौरव बढ़ाया और पहलगाम में जिन आतंकवादियों ने कायराना हरकत कर तमाम पर्यटकों की जान ली थी, उनसे किस तरह से बदला लिया गया. शमून कासमी ने एबीपी लाइव से कहा कि हमारा मकसद है कि देश की सेना के इस साहसी कदम के बारे में देश बच्चों को जानना चाहिए. इसी मकसद के साथ इस फैसले को लिया गया है.