Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

नारायणपुर-बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 8 ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे जा चुके हैं. मुठभेड़ कल यानी गुरुवार से शुरू हुई थी. दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि नक्सलियों के पास से आठ हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है. अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक प्रदेश में 100 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं.