Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, होने वाला है बड़ा बदलाव

ईपीएफओ (EPFO) बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। दरअसल अगले साल की शुरूआत से पीएफ खाताधारक अपने पीएफ की रकम को सीधे एटीएम (ATM) से निकाल सकेंगे। श्रम सचिव सुमिता डावरा ने बुधवार को यह बड़ी घोषणा की है। इस सुविधा का फायदा ईपीएफओ से जुड़े करीब सात करोड़ सक्रिय खाताधारकों को होगा। इसके लिए ईपीएफओ के सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। जनवरी 2025 से हमारे पास ईपीएफओ में आईटी 2.1 वर्जन होगा। इसके लागू होने के बाद दो से तीन महीने में महत्वपूर्ण सुधार होंगे। 

एटीएम से वही पैसा निकलेगा, जिसके लिये कर्मचारियों द्वारा क्लेम फाइल किया गया होगा। कर्मचारियों को आंशिक निकासी के लिए आवेदन करना पड़ता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। कर्मचारी EPFO की वेबसाइट (https://www.epfindia.gov.in) या उमंग ऐप के माध्यम से आंशिक निकासी के लिए क्लेम सबमिट कर सकते हैं। 

बताया जा रहा है कि एटीएम से पीएफ निकासी की सुविधा अगले 5 से 6 महीने में मिल सकती है। एटीएम से वही सदस्य पैसा निकाल पाएगा, जिसने पहले अपना दावा दाखिल किया हो। निकासी के लिए सदस्यों को विशेष एटीएम कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इस सुविधा से ईपीएफओ सदस्य, लाभार्थी या बीमित व्यक्ति अपने दावों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगा। इसमें मानवीय हस्तक्षेप कम हो जाएगा।