Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भूपेश बघेल का पीएम मोदी को पत्र, महादेव ऐप समेत ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सीएम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख मांग ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। 

सीएम बघेल ने पीएम मोदी को सट्टेबाजी रोकने के लिए इससे जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, एपीके, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यूआरएल आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है।

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सभी प्लेटफार्मों पर महादेव ऐप भी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ और सट्टेबाजी का कारोबार देश भर में फैल गया है और इसके संचालक और मालिक विदेशों से अवैध कारोबार चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार और राज्य पुलिस इस अवैध कारोबार के संबंध में शुरू से ही सख्त कार्रवाई कर रही है।

बघेल ने कहा कि इस संबंध में कई लोगों पर अपराध के केस दर्ज हुए हैं और इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी संपत्ति जब्त की गई है। मार्च 2022 से अब तक इस संबंध में 90 से अधिक आपराधिक मामले छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं, जिसमें 450 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।