Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

MP: भोपाल में भीख मांगने पर रोक, देने या लेने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीख मांगने पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने एक निर्देश जारी किया है। सरकारी आदेश के मुताबिक भोपाल की सड़कों पर भीख मांगना और देना अब कानून के तहत अपराध माना जाएगा।

भोपाल की सड़कों और चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। फ्लाइंग स्क्वायड ये सुनिश्चित करेगा कि सरकारी आदेश का सख्ती से पालन हो। अधिकारियों ने आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।