Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

भिवानी की शिक्षिका की मौत का मामला: हरियाणा सरकार सीबीआई को सौंपेगी जांच

हरियाणा सरकार पिछले सप्ताह भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका की मौत के मामले की जांच जनता के आक्रोश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा, ‘‘राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वे मामले के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘परिवार की मांग के आधार पर हरियाणा सरकार निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को सीबीआई को सौंपने जा रही है। इस मामले में पूरा न्याय किया जाएगा।’’ इससे पहले, हरियाणा सरकार ने शिक्षिका की मौत पर व्यापक जनाक्रोश के बीच मंगलवार को भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 48 घंटे (मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से) के लिए मोबाइल इंटरनेट, ‘बल्क एसएमएस’ और डोंगल सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था। शिक्षिका मनीषा का शव 13 अगस्त को भिवानी के एक खेत में मिला था। वह 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद कथित तौर पर एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के बारे में पूछताछ करने गई थी। इसके बाद से वह लापता थी।