Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारत जोड़ो न्याय यात्रा, असम के मुख्यमंत्री ने क्यों पीछे खींचे कदम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 जनवरी को असम के 17 जिलों से गुजरेगी और करीब 833 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इस कार्यक्रम को देखते हुए राज्य के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह इन दिनों में होने वाले राज्य के ऊपरी जिलों में अपने कार्यक्रमों को रद्द कर रहे हैं, ताकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का क्लैश उनके कार्यक्रम से न हो. उन्होंने यह भी दावा किया कि लोगों को अब कांग्रेस की सभाओं और बैठकों में भाग लेने में शर्म आती है.

मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा कि राहुल गांधी का यात्रा कार्यक्रम हमारी उन तारीखों से क्लैश कर रहे हैं जिन पर नई योजना के लिए फॉर्म वितरित किए जाने हैं. इन तारीखों की घोषणा उनके यहां आने के कार्यक्रम के ऐलान के पहले ही कर दी गई थी. हमें नहीं पता था कि वह भी इन्हीं तारीखों पर यहां आएंगे. इसलिए हमने फिलहाल यह फैसला किया है कि अभी हम अपना कार्यक्रम रद्द करेंगे. सीएम ने कांग्रेस के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि ग्रामीण महिलाओं के लिए नव-घोषित योजना का फॉर्म-वितरण कार्यक्रम इस तरह से तय किया गया है कि यह उन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा कार्यक्रम के साथ टकराव हो. उन्होंने कहा कि मैंने अपना माजुली का कार्यक्रम रद्द कर दिया है. माजुली एक छोटा सा जिला है, मैं जिला प्रशासन को मुश्किल में नहीं डालना चाहता.