Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बेंगलुरू नकदी वैन डकैती: पुलिस ने 7.11 करोड़ रुपये किए बरामद

कर्नाटक पुलिस ने बताया कि उसने बेंगलुरु शहर में एक गिरोह द्वारा नकदी वैन से लूटे गए पूरे 7.11 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस कांस्टेबल अन्नप्पा नाइक सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 7.11 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।’’ इस घटना के दो दिन बाद तीन प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया और 5.76 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। हैदराबाद के नामपल्ली मेट्रो स्टेशन के पास 23 नवंबर को तीन और संदिग्धों को 54.74 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।