Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनना एक बड़ी उपलब्धि, शुभमन गिल ने डी गुकेश को दी बधाई

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में जीत के लिए डी. गुकेश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनना अपने आप में एक उपलब्धि है।

डी. गुकेश ने गुरुवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन पर 7.5-6.5 से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले कहा, "मैं पूरी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से डी गुकेश को बधाई देना चाहता हूं।"

डी. गुकेश ने लिरेन के खिलाफ 58 चालों में 14वां गेम जीता, जिससे वे 18वें विश्व शतरंज चैंपियन बन गए हैं।