Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, मायावती का गठबंधन से इनकार

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायवती सोमवार को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. इस बीच उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीजेपी पर हमला बोला है.

मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला करार दिया है. साथ ही साथ उन्होंने एक बड़ी घोषणा की है कि वह लोकसभा चुनाव अपने दम पर अकेले ही लड़ेंगी. उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन से मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगी.

मायावती ने कहा कि अब देश में लोकसभा चुनाव होने में कम समय रह गया है. अगर मेरे दिशा-निर्देश में पार्टी के लोग अच्छा रिजल्ट लाते हैं तो यही मेरे बर्थडे पर उनकी तरफ से मेरे लिए उपहार रहेगा. मैं ये बात फिर से कह रही हूं कि लोकसभा चुनाव हम अकेले ही लड़ेंगे. किसी पार्टी से गठबंधन नहीं कर रहे हैं. हमारी पार्टी अकेले इसीलिए लड़ती है क्योंकि सर्वोच्च नेतृत्व दलित समाज से है. हमारा वोट तो ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन गठबंधन का वोट हमारे में ट्रांसफर नहीं होता है. 1993 में समाजवादी पार्टी और 1996 में कांग्रेस से गठबंधन किया था तब हमें कोई फायदा नहीं हुआ था.

ईवीएम में हो रही धांधली, इस पर लगे रोक- मायावती

उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर हमारा अनुभव यही रहा है कि गठबंधन से हमें नुकसान ज्यादा होता है. इसी वजह से देश में ज्यादातर दल बीएसपी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं. चुनाव बाद गठबंधन करने पर विचार किया जा सकता है. मायावती ने आगे कहा कि ईवीएम में काफी धांधली हो रही है, इसलिए बीएसपी को नुकसान हो रहा है. ईवीएम में धांधली को लेकर आवाजें उठने लगी हैं और हमें उम्मीद है कि जल्द ही ईवीएम पर रोक लगेगी.