Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ऑपरेशन सिंदूर की जीत के बाद BSF ने दिखाई ताकत की झलक, बताया कैसे घुटनों पर आया पाकिस्तान

Jammu and Kashmir: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का लक्ष्य कैसे हासिल किया। ऑपरेशन सिंदूर के कुछ पहलुओं की झलक दिखाने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार को पड़ोसी देश के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ हथियारों की एक प्रदर्शनी आयोजित की।

सीमा सुरक्षा ऑपरेशनों के लिए महत्वपूर्ण दूसरे एडवांस्ड हथियारों की झलक भी प्रदर्शनी में दिखाई गई। जम्मू में तैनात महिला बीएसएफ कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए और सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी बताया।

बीएसएफ ने सीमा पार आतंकवादी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों और उन्हें पूरी तरह बर्बाद करने की फुटेज भी जारी की। वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि दुश्मन के हमले पर बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स भारी गोलीबारी के बीच पीछे हट रहे हैं। बीएसएफ द्वारा जारी फुटेज में जम्मू में प्रदर्शित कुछ हथियार भी काम करते हुए देखे जा सकते हैं।