Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मिशन 2024 के लिए BJP का ‘गांव चलो अभियान’

लोकसभा चुनाव में अब बस चंद महीनों का वक्त बचा है. बीजेपी पूरे जोर शोर के साथ इसकी तैयारी में जुट गई है. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने ‘रूरल’ प्लान बनाया है. इसके प्लान के तहत बीजेपी 7 लाख गांवों को जोड़ेगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सभी प्रदेशों के अध्यक्षों को चिट्ठी भेजकर इसकी तैयारी में जुटने के निर्देश दिए.

बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बैठक के बाद नड्डा ने सभी राज्यों के बीजेपी इकाइयों को अगले एक महीने तक का टास्क दिए हैं. उन्होंने बीजेपी की चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए देश के 7 लाख गांवों को जोड़ने का निर्देश दिया. इसके तहत प्रत्येक गांव के लिए एक कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे. वहीं बड़े गांवों में एक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं.

बीजेपी का ‘गांव गांव चलो अभियान’

मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एक गांव में जोड़ने का निर्देश दिया गया है. जनवरी-फरवरी में एक मेगा ड्राइव ‘गांव गांव चलो अभियान’ चलाने के निर्देश दिए गए हैं. जेपी नड्डा ने 31 दिसंबर 2023 से पहले सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक करने का निर्देश दिया है. 31 दिसंबर से पहले राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रभारियों की उपस्थिति में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जेपी नड्डा ने प्रदेश मोर्चों की संयुक्त बैठक के 5 जनवरी 2024 से पहले करने के निर्देश दिए हैं.