Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

भाजपा ने नारायण राणे को रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से उम्मीदवार बनाया

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें पार्टी ने महाराष्ट्र में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार का ऐलान किया है. बीजेपी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उम्मीदवार बनाया है. नारायण राणे का सामना विनायक राउत से होगा, जो कि अभी रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र सीट से मौजूदा सांसद हैं.