Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

सुपर राजनीति कर रही BJP, मनुवाद की हो रही वापसी

राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू है. पूर्व सांसद और कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने एक ट्वीट के जरिये कहा है कि 500 साल बाद मनुवाद की वापसी हो रही है.

उदित राज ने मंदिर प्रबंधन समिति की ओर इशारा करते हुए कहा है कि ये निमंत्रण देने वाले होते कौन हैं. उदित ने कहा है कि क्या भगवान इनके बंधुआ हैं. उन्होंने कहा है कि जब मन होगा वे जाएंगे और अपने घर में पूजा कर लेंगे.

भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए उदित राज ने कहा है कि, इन लोगो का मतलब है राम को मानने वाले सिर्फ BJP और VHP है, ऐसा लगता है दूसरा कोई राम को मानता ही नही. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद रहे उदित ने कहा है कि सदियों से राम की पूजा होती रही है. भारतीय जनता पार्टी के लोग राम के नाम पर सुपर राजनीति कर रहें हैं.