Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बीजेपी महिलाओं के साथ कर रही धोखा, महिला आरक्षण बिल को लेकर बोले प्रमोद तिवारी

जयपुर: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी महिला आरक्षण विधेयक लाकर महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। 

प्रमोद तिवारी ने कहा की "ये आरक्षण लाए हैं, 44 साल मुझे हो गए हैं सांसद या विधायक बने हुए, मैंने ऐसा विधेयक देखा ही नहीं है। कब लागू होगा उसकी तारीख ही नहीं है। कह रहे हैं शायद हम 2029 तक लागू करें, हो ही नहीं सकता। 10-11 साल तक जनगणना होगी और फिर परिसीमन और तीन-चार साल चलेगा। वो एक धोखा है जो महिलाओं के साथ कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में गहलोत सरकार ने जितना काम किया है, वो राजस्थान में बीजेपी की सभी सरकारों से कई ज्यादा है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि "गहलोत सरकार ने पिछले पांच साल में जितना काम किया और इसलिए सत्ता विरोधी लहर नहीं है। पांच साल जितना काम किया है, बीजेपी की आज तक जितनी सरकारें बनी हैं, उनको आप एक पल्ले पर रख दें और पांच साल के काम को दूसरे पल्ले पर रख दें तो ये पांच साल बीजेपी की राजस्थान की पांच साल की राजनीति पर भारी पड़ेंगे। देखिए जहां पर घटनाएं होती हैं बीजेपी सरकार में, उन में अपराधी पकड़े नहीं जाते। पकड़े जाते हैं और फिर छूट के आते हैं तो उन्हें माला पहनाई जाती है। गहलोत सरकार में जहां कहीं भी अपराध हुए हैं 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।" 

उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार में अपराधी पकड़े नहीं जाते और अगर पकड़े भी जाते हैं तो जेल से बाहर आने पर उन्हें माला पहनाई जाती है।