Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

2024 चुनाव के लिए फुल एक्शन में बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मिशन 2024 में जुट चुकी है. पार्टी के दिग्गज नेता एक्शन मोड में हैं. बैठकों का दौर चल रहा है. इस बीच, पार्टी ने हरेक संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव ऑफिस खोलने का फैसला किया है. पार्टी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को इसका निर्देश भी दे दिया है. प्रदेश अध्यक्षों को 30 जनवरी से पहले पार्टी ऑफिस खोलने का निर्देश मिला है.

बीजेपी ने प्रदेश संगठनों को कहा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों और पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का इंतजार किए बिना सभी लोकसभा में पार्टी के चुनाव कार्यालय खोलें जाए. सभी लोकसभा क्षेत्र में खुलने वाले ये बीजेपी के चुनाव ऑफिस उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के पहले ही काम करना शुरू कर देंगे और चुनाव प्रचार सामग्री समेत उस संसदीय क्षेत्र की चुनावी तैयारियों, बैठकों और सभी गतिविधियों का केंद्र होंगे. अभी तक उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के बाद उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव ऑफिस खोलते थे.