Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाला

भोजपुरी सुपरस्टार और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया है. वह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने कहा कि पवन सिंह एनडीए के ऑफिशियल प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. ये काम दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के खिलाफ ये कार्य किया गया है. ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के आदेश के अनुसार पार्टी से निष्कासित किया गया है.