Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बीजेपी ने राज्यसभा में भी चला नो-रिपीट फॉर्मूला

देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पुराने चेहरों की जगह पर नए चेहरों को उच्च सदन भेजने का दांव चला है. बीजेपी ने 56 राज्यसभा सीटों के लिए 29 उम्मीदवारों की घोषणा की है. इनमें से केवल चार नाम ऐसे हैं, जिन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है और बाकी नए चेहरे को उतारा गया है.

बीजेपी के जिन राज्यसभा उम्मीदवारों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उसमें मोदी सरकार के 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, मत्स्य पालन-डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला, विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन, केंद्रीय एमएमएमई मंत्री नारायण राणे, केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन और केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.