Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

संसद कांड के आरोपियों को पास देने वाले BJP MP प्रताप सिम्हा

संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस ने बीजेपी के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा पर निशाना साधते हुए उन पर सवालों से भागने का आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ये क्यों नहीं बता रहे कि उन्होंने कैसे दो घुसपैठियों के संसद के अंदर आने की व्यवस्था कराई.

बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने रविवार को इस मामले में कहा था कि आगामी लोकसभा के चुनाव में जनता तय करेगी कि वो देश भक्त हैं या देशद्रोही. सिम्हा ने कहा कि उन्होंने इस मामले को भगवान और अपने प्रशंसकों पर छोड़ दिया है, ऐसे में अब वो ही तय करेंगे कि वो देश द्रोह हैं या देश भक्त. सांसद ने कहा कि उनके ऊपर जो देशद्रोह होने के आरोप लगाए जा रहे हैं इसका जवाब जनता चुनाव के दौरान देगी.