Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

चीन-पाकिस्तान की नस-नस से वाकिफ, हर बॉर्डर से बाखबर

देश के नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे. वह मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाया गया था और 30 जून को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है. सरकार ने उप सेना प्रमुख के रूप में काम कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है.