Breaking News

IND vs ENG U19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी     |   'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |  

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हीली इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर, मैकग्रा करेंगी कप्तानी

आस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली पिंडली की चोट के कारण बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी गैरमौजूदगी में ताहलिया मैकग्रा कप्तानी करेंगी। पिछले दो मैचों में शतक लगाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी। आस्ट्रेलिया की मुख्य कोच शेली निश्चेके ने कहा, ‘‘हां, ये निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसकी पिंडली में हल्का खिंचाव है।’’

ये 35 साल की खिलाड़ी हाल में चोटों से जूझती रही है। उनके पास अगले हफ्ते होने वाले सेमी फाइनल तक पूरी तरह फिट होने के लिए बहुत कम समय है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा। हीली पांव में चोट लगने के कारण पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी नहीं खेल पाई थीं।

निश्चेके ने कहा, ‘‘हम हर दिन उनकी फिटनेस का आकलन करेंगे। अगर उनका रिहैबिलिटेशन सही रहा तो हम उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले मैच में खेलने का मौका देंगे। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही फिट हो जाएंगी।’’ ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाली हीली चार पारियों में 294 रन बनाकर इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जगह जॉर्जिया वोल फोबे लिचफील्ड के साथ पारी की शुरुआत कर सकती है। कोच ने कहा, ‘‘हमारे पास कुछ विकल्प हैं। एक विकल्प जॉर्जिया वोल हैं, जो पहले भी ये भूमिका निभा चुकी हैं, लेकिन हमने अभी इस पर फैसला नहीं किया है।’’