Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

असम में कोयला खदान में फंसे एक और मजदूर का शव बरामद, मरने वालों की संख्या चार हुई

असम के दीमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान के अंदर फंसे तीन श्रमिकों के शव शनिवार को बचाव अभियान के दौरान बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से पहला शव बुधवार को खदान से निकाला गया।

ये चारों मृतक मजदूर उमरांगसू में सोमवार को खदान में अचानक पानी भर जाने के बाद से अंदर फंसे नौ श्रमिकों में से एक थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बचाव अभियान "अटूट संकल्प" के साथ जारी है, और कहा कि मृतक की पहचान कर ली गई है।

एक अधिकारी ने कहा, "मृतक की पहचान 27 वर्षीय लिगेन मागर के रूप में की गई है, जो दीमा हसाओ के कालामाटी के गांव नंबर 1 का निवासी था।" उन्होंने बताया कि जब सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोर मजदूरों को बाहर निकालने के लिए गए तो मगर का शव खदान में जमा पानी पर तैरता हुआ पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि 340 फीट गहरी खदान से पानी निकालने का काम ओएनजीसी और कोल इंडिया की तरफ से लाई गई खास मशीनों से जारी है। घटना में दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) देबोलाल गोरलोसा के परिवार के एक सदस्य की कथित भागीदारी पर मुख्यमंत्री ने कहा, ''ये एक मानवीय त्रासदी है और हमें इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।