Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

कमजोर कमाई के बाद एशियन पेंट्स के शेयर नौ फीसदी से ज्यादा गिरे

 कमजोर डिमांड और खराब तिमाही नतीजों के बाद एशियन पेंट्स के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई है। एशियन पेंट्स के शेयरों में सोमवार सुबह नौ फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। कंपनी ने सितंबर तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 43.71 फीसदी की गिरावट के साथ 693.66 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की।

बीएसई पर स्टॉक 9.47 फीसदी गिरकर 2,507 रुपये पर आ गया - जो 52 हफ्तों का निचला स्तर है। एनएसई पर, ये 9.51 प्रतिशत गिरकर 52-सप्ताह के निचले स्तर 2,506 रुपये पर पहुंच गया। ये स्टॉक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी कंपनियों में सबसे बड़ा पिछड़ा शेयर बनकर उभरा।

एशियन पेंट्स ने शनिवार को बताया कि सितंबर तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 43.71 प्रतिशत घटकर 693.66 करोड़ रुपये रह गया। एशियन पेंट्स की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर समय के दौरान 1,232.39 करोड़ रुपये का नेट प्रोफिट कमाया था।

सितंबर तिमाही में ऑपरेशन से इसका रेवेन्यू 5.3 फीसदी घटकर 8,027.54 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी समय में ये 8,478.57 करोड़ रुपये था। एशियन पेंट्स ने अपने अर्निंग स्टेटमेंट में कहा, "मार्जिन फ्रंट पर, सॉफ्ट डिमांड की कंडीशन, प्रोडक्ट मिक्सड और मटेरियल प्राइस इंफ्लेशन ने दूसरी तिमाही में मार्जिन पर असर डाला है।"