Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अशोक लेलैंड की कुल बिक्री अक्टूबर में नौ फीसदी घटकर 15,310 यूनिट

कमर्शियल वाहन मैन्यूफैक्चरर और हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री नौ फीसदी घटकर 15,310 यूनिट रह गई। कंपनी ने पिछले साल इसी मियाद में कुल 16,864 वाहन बेचे थे।

अशोक लेलैंड ने सोमवार को कहा, निर्यात सहित कुल मध्यम और भारी कमर्शियल वाहन (एमएंडएचसीवी) की बिक्री पिछले महीने 9,408 वाहन रही, जो पिछले साल इसी महीने में बेचे गए 10,185 एमएंडएचसीवी से आठ फीसदी कम है।

समीक्षाधीन अवधि में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री (घरेलू एवं निर्यात) भी सालाना आधार पर 12 फीसदी घटकर 5,902 इकाई हो गई। अक्टूबर 2024 में कुल घरेलू बिक्री (एम एंड एचसीवी एवं एलसीवी) 11 प्रतिशत घटकर 14,067 वाहन रह गई, जो एक साल पहले 15,759 इकाई थी।