Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

चुनाव आते ही मुकदमेबाजी का केंद्र बन जाती हैं कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने संविधान दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में चुनाव को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कोर्ट में धोखाधड़ी के मामलों की संख्या बढ़ जाते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस दौरान अदालत अक्सर राजनीतिक मुकदमेबाजी का केंद्र बन जाती है. सीजेआई ने यह भी कहा कि लेकिन अगर गौर करें तो देखा जा सकता है कि चुनाव खत्म होने के बाद चीजें शांत हो जाती हैं.

बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 26 नवंबर को चीफ जस्टिस ने कहा वह भी इस तरह के मुकदमों से आजकल निपट रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम न्यायधीश के रूप में यह महसूस करते हैं कि अक्सर चुनाव के करीब आने से धोखाधड़ी के केस बढ़ने लगते हैं. सीजेआई का कहना है कि अदालतें हर रोज इस तरह के मामलों से निपटती है. कुछ अदालतों में तो धोखाधड़ी के मामले काफी ज्यादा होते हैं.