Breaking News

गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम     |   बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला     |   ईरान ने अमेरिका के 'शाहिद-क्लोन' ड्रोन LUCAS को मार गिराने का दावा किया     |   कोलंबिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई     |   टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वलेरो रिफाइनरी में जोरदार ब्लास्ट     |  

J-K: अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा और सख्त, BSF के जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया

Amarnath Yatra: कंधे पर हथियार लटकाए और दूरबीन से दुश्मन पर आंखें गड़ाए बीएसएफ के ये जवान जम्मू में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार निगरानी रखते हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए महिला और पुरुष जवान हमेशा चौकन्ने रहते हैं।

अगले महीने से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की वजह से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ के जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। ड्यूटी पर तैनात जवान लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि जब तक वे ड्यूटी पर हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगी।