Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

तेजस्वी के पॉलिटिकल DNA में राम विरोधी, गिरिराज का पलटवार

जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. लेकिन उससे पहले इस मुद्दे को लेकर लगातार पक्ष-विपक्ष में रार जारी है. जहां राम मंदिर के क्रेडिट को लेकर खींचतान मची है तो वहीं दूसरी तरफ सियासत भी लगातार जारी है. इसी बीच तेजस्वी यादव के अस्पताल वाले बयान पर बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने उनपर तीखा हमला बोला है.

बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राम मंदिर प्रकरण को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बड़ा तीखा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं हो रहा है कि राम भक्तों पर गोली चली थी तब लालू यादव ने मुलायम सिंह यादव का समर्थन किया था. आज मंदिर इनकी आंखों में गड़ रहा है क्योंकि इन्होंने सदा आस्था पर चोट पहुंचाई है. तेजस्वी यादव इस आयोजन में व्यावधान पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.