Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

इसरो की एक और कामयाबी, तरल रॉकेट इंजन का टेस्ट सफल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसरो ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (एएम) तकनीक की मदद से तरल रॉकेट इंजन (liquid rocket engine) का सफलतापूर्वक टेस्ट किया. इंजन को 665 सेकंड के हॉट परीक्षण से गुजरना पड़ा, जो भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में 3डी प्रिंटिंग तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.