Breaking News

बिहार: पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुए थे गिरफ्तार     |   स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 119 विपक्षी सांसदों के साइन लेकिन राहुल का नाम नहीं     |   बांग्लादेश में आम चुनाव से 48 घंटे पहले एक और हिंदू व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या     |   विपक्षी दलों ने धारा 94C के तहत लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए प्रस्तुत किया प्रस्ताव     |   'मुझे नरवणे की किताब पर भरोसा है', बोले राहुल गांधी     |  

'ISRO के लिए एक और मील का पत्थर,' श्रीहरिकोटा से अब तक का सबसे भारी भारतीय उपग्रह लॉन्च

Andhra Pradesh: इसरो ने रविवार को भारत के भारी-भरकम रॉकेट LVM3-M5 से अपने सबसे भारी उपग्रह CMS-03 का प्रक्षेपण किया। उपग्रह को ले जाने वाला रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ, जो इसरो के लिए एक और मील का पत्थर है।

ये इसरो के सबसे शक्तिशाली लॉन्चर LVM3 की पांचवीं उड़ान थी। अब तक इस लॉन्चर के सभी मिशन कामयाब रहे हैं। CMS-03, एक बहु-बैंड संचार उपग्रह है। इसे भारत की मुख्य भूमि और विशाल समुद्री क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

करीब चार हजार 410 किलोग्राम वजनी उपग्रह को भारत के भू-समकालिक कक्षा में प्रक्षेपित किया गया। ये अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह है। ये उपग्रह भारत के बहु-बैंड संचार नेटवर्क को मजबूत करेगा। इससे सामरिक, वाणिज्यिक और समुद्री सेवाओं के लिए मजबूत संपर्क मुमकिन होंगे।