Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी को मिला ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए अनंत अंबानी को अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वनतारा परियोजना के जरिए जानवरों के बचाव, इलाज, पुनर्वास और संरक्षण में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि के साथ अनंत अंबानी ने एक विशेष रिकॉर्ड बनाया है — वह इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियाई व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले यह सम्मान अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी, बिल क्लिंटन, हॉलीवुड हस्तियों और कई वैश्विक नेताओं को मिल चुका है। 

grthrtgfds

इस सम्मान के साथ वनतारा का काम एक बार फिर वैश्विक मंच पर चर्चा में आ गया है। वनतारा को आज दुनिया के सबसे बड़े और विशिष्ट वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। यहां घायल, बीमार और संकटग्रस्त जानवरों को नई जिंदगी दी जाती है। इसके साथ ही विलुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने और उन्हें सुरक्षित प्राकृतिक माहौल में लौटाने पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

sfsgSD

समारोह के दौरान पुरस्कार स्वीकार करते हुए अनंत अंबानी ने कहा: “यह सम्मान मुझे ‘सर्वभूत हित’ यानी सभी जीवों की भलाई के रास्ते पर और मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जानवर हमें जीवन में संतुलन, करुणा और संवेदनशीलता सिखाते हैं। वनतारा के जरिए हमारा उद्देश्य हर जीव को सम्मान, देखभाल और एक बेहतर जीवन देना है। संरक्षण भविष्य की नहीं, आज की जिम्मेदारी है।” 

sgeragavz

कार्यक्रम के आयोजक ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी ने अनंत अंबानी और वनतारा की जमकर प्रशंसा की। संस्था ने कहा कि वनतारा सिर्फ एक रेस्क्यू सेंटर नहीं, बल्कि जानवरों के इलाज, देखभाल, और संरक्षण तीनों को एक साथ जोड़ने वाला एक अनूठा और प्रभावी मॉडल है। बड़े पैमाने पर पशु कल्याण कैसे किया जा सकता है यह वनतारा ने दुनिया को दिखाया है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में पशु संरक्षण से जुड़े कई वैश्विक विशेषज्ञ भी शामिल हुए। 
डॉ. जॉन पॉल रोड्रीगेज़, मैथ्यू जेम्स, विलियम स्ट्रीट, थॉमस श्मिड, डॉ. माइकल एड्केसन, कैथलीन डुडजिंस्की, भारत से डॉ. नीलम खैरे, डॉ. वी.बी. प्रकाश और डॉ. के.के. शर्मा भी उपस्थित रहे।

fwegwfsd