Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

रुपौली में निर्दलीय ने मारी बाजी, तीसरे नंबर पर रहीं RJD की बीमा भारती

बिहार में रूपौली सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. एनडीए और इंडिया दोनों धड़ों को पटखनी देकर इस सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत हासिल की. जदयू विधायक बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी. जिसेक बाद बीमा भारती राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ीं, लेकिन चुनाव हार गई. चुनाव हारने के बाद इसी सीट से वापस राजद ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था. राजद उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं, जबकि जदयू के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे.