Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

मध्य प्रदेश के एक होटल में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, चार पर्यटक और एक होटल कर्मचारी घायल

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में एक होटल में एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसका असर पास के ही पांडव रिट्रीट होटल तक महसूस किया गया, जो लगभग 20 मीटर दूर है। इससे सैनिटी होटल को काफी नुकसान पहुंचा।

होटल में ठहरे एक परिवार के चार सदस्य इस घटना में घायल हो गए। होटल में काम कर रहे एक रसोइए को भी झुलसने की चोटें आईं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत पचमढ़ी अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल पर्यटक, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, वे महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के रहने वाले हैं।