अमूल दूध के दाम देश भर में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिये गये हैं। दाम में यह वृद्धि गुरुवार से लागू हो गई है। लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की। एक दिन पहले, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दूध एवं डेयरी उत्पादों की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में बुधवार से दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दूध उत्पादों के एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में तीन-चार प्रतिशत बढ़ोतरी के बराबर होगी, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। गुजरात के आणंद स्थित महासंघ 'अमूल' ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करता है।
महासंघ ने बताया कि उसने जून 2024 से पाउच वाले ताजा दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बयान में कहा गया, ''हमारे 36 लाख दूध उत्पादकों के लिए दूध के उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण यह मूल्य वृद्धि की जा रही है। हमारे सदस्य संघों ने भी पिछले एक साल में इसी अनुपात में किसानों के लिए कीमतों में वृद्धि की है।''
बयान के मुताबिक, इस वृद्धि के बाद गुजरात में अमूल गोल्ड दूध का आधा लीटर का पाउच 34 रुपये में, और इसी ब्रांड का एक लीटर का पाउच 67 रुपये में मिलेगा। 'शक्ति' संस्करण का आधा लीटर का पाउच 31 रुपये में मिलेगा, जबकि गाय के दूध के आधा लीटर पाउच की कीमत 29 रुपये होगी। भैंस के दूध के एक लीटर पाउच की कीमत 73 रुपये होगी, जबकि अमूल 'ताजा' के एक लीटर पाउच की कीमत 55 रुपये होगी।
अमूल ने दूध के दाम गुरुवार से दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए
You may also like
‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, सीएम योगी 16 नवंबर को करेंगे कॉफी टेबल बुक का विमोचन.
Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, कनिका को बताया हाइपोक्रिट.
छठ पूजा पर दिल्ली मेट्रो की खास व्यवस्था, 16 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें.
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लैंडिंग गियर में आई खराबी, सभी 192 यात्री सुरक्षित.