Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

रश्मिका मंदाना का deepfake Video देख भड़के अमिताभ बच्चन

साउथ की सेंसेशन कही जाने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने एक डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) की वजह से चर्चा में हैं. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी इस वीडियो पर आपत्ती जताई है और लीगल एक्शन की मांग की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किसी और महिला के चेहरे पर एआई की मदद से रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया है.

वीडियो इतना वायरल हुआ कि ये अमिताभ बच्चन तक भी पहुंच गया. उन्होंने इस डीपफेक वीडियो को एक्सपोज़ करने वाले ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए लिखा, “हां ये कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूत केस है.” हालांकि रश्मिका ने अपने इस डीपफेक वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है