Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

श्रीनगर के अमीरा कदल पुल के नवीनीकरण का काम पूरा, जल्द शुरू होगी लोगों की आवाजाही

पुलों को बनाना हमेशा जितना अच्छा होता है उतनी ही जरूरी पुराने पुलों की वक्त के साथ मरम्मत भी होती है। पिछले कुछ सालों से श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इसी पर काम कर रहा है। इन्हीं कोशिशों के तहत जिन पुलों को नई जिंदगी मिली है उनमें श्रीनगर में लाल चौक के पास बना अमीरा कदल लकड़ी का पुल भी है।

मूल रूप से 1774 में दुर्रानी साम्राज्य के वक्त कश्मीर के अफगान गवर्नर अमीर खान जवान शेर द्वारा बनवाए गए इस पुल की बड़े पैमाने पर मरम्मत कराई  जा रही है। इसका मकसद आधुनिक वास्तुकला को इसकी पारंपरिक लकड़ी की खूबसूरती से जोड़ना है।

नया लकड़ी का पुल सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए खुला रहेगा। वहीं नजदीक बने अमीरा कदल पुल पर गाड़ियों की आवाजाही जारी रहेगी। इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए, पुल पर हस्तशिल्प, स्ट्रीट फूड और दूसरे स्थानीय सामानों के कियोस्क लगाए जाएंगे। इसका मकसद स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और बीते दौर की खूबसूरती से लोगों को फिर से रूबरू कराना है।

पुल की मरम्मत श्रीनगर में हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की कोशिशों के अनुरूप है। साथ ही शहर की आधुनिक जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है।