Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया का ऐलान, आज संचालित करेगी 58 उड़ानें

विमानन कंपनी एयर इंडिया और उसकी कम लागत वाली अनुषंगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस बुधवार को पश्चिम एशिया के लिए कुल 58 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालन करेंगी। क्षेत्र में अमेरिका, इजराइल और ईरान से जुड़े बढ़ते संघर्ष के बीच विमानन कंपनियां सेवाओं का संचालन सावधानीपूर्वक कर रही हैं, क्योंकि कई क्षेत्रों के हवाई मार्ग प्रतिबंधित हैं और कुछ मार्ग बंद भी किए गए हैं।

एयर इंडिया ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियां 11 मार्च को जेद्दा और मस्कट से आने-जाने वाली अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखेंगी। बयान के अनुसार, एयर इंडिया जेद्दा से आने-जाने वाली आठ उड़ानों का संचालन करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने वाली 14 निर्धारित उड़ानों का संचालन करेगी।

एयर इंडिया बुधवार को दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक आने-जाने वाली उड़ान संचालित करेगी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक आने-जाने वाली उड़ान चलाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस, मस्कट के लिए अपनी निर्धारित सेवाएं भी संचालित करेगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से एक-एक आने-जाने वाली उड़ान तथा कोच्चि से दो आने-जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, निर्धारित सेवाओं के अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने के लिए कुल 36 अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानों का भी संचालन करेंगी। यह उड़ानें प्रस्थान स्थल पर उस समय की परिस्थितियों पर निर्भर होंगी। बयान में कहा गया कि इन उड़ानों का संचालन संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर किया जा रहा है।