Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

Amazon भारत में ₹2000 करोड़ से ज्यादा का करेगा निवेश, कर्मचारियों व सहयोगियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने अपने अखिल भारतीय परिचालन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 2025 में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की गुरुवार को घोषणा की। अमेजन ने कहा, "निवेश से नेटवर्क विस्तार और उन्नयन में सहायता मिलेगी, जिससे ग्राहकों को अधिक तेजी से और अधिक विश्वसनीय सेवा प्रदान की जा सकेगी। साथ ही प्रौद्योगिकी तथा नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और कर्मचारियों व सहयोगियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।’’ 

कंपनी ने 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा करते हुए कहा कि यह नया निवेश परिचालन नेटवर्क बनाने में किए गए निवेश के अतिरिक्त है, जो कंपनी को समूचे भारत में सभी सेवा योग्य क्षेत्रों तक आपूर्ति करने में मदद करेगा।

अमेजन ने साथ ही कहा कि वह आपूर्ति करने वाले सहयोगियों और साझेदारों को सचेत करने और उन्हें आराम के लिए उचित समय देते रहेगा। साथ ही नवीनतम प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करके सड़क सुरक्षा को बढ़ाने का प्रयास जारी रखेगा। 

कंपनी ने हाल ही में, 2025 के अंत तक चिकित्सकीय शिविरों के माध्यम से 80,000 से अधिक आपूर्ति सहयोगियों व साझेदारों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच प्रदान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल शुरू की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए अमेजन के उपाध्यक्ष (संचालन) अभिनव सिंह ने कहा, ‘‘ये नवीनतम निवेश हमारे परिचालन को निरंतर विस्तारित और उन्नत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।"